logo

Jharkhand Weather Upadate : झारखंड के इन 9 जिलों में 1 जनवरी से होगी बारिश, इस दिन से बढ़ेगी ठंड

कदपीो3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। दोपहर में खिली के बीच गर्मी का अहसास तो रात में सर्दी का सितम। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आगामी 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं अगले तीन दिनों तक सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। 10 बजे के बाद से आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं नववर्ष में 1 और 2 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है, जिसके बाद ठंड के बढ़ने के पूर्वानुमान हैं। 


5 दिन तक मौसम में कोई बड़े बदलाव नहीं 
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना कम है। लेकिन सुबह में कनकनी के साथ ठंड रह सकती है। 30 व 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा व आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। एक जनवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, गिरिडीह, देवघर आदि इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। रांची में मौसम खुशनुमा रहने व आकाश में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। जबकि दो व तीन जनवरी को राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। अगले दिन घना कोहरा छाये रहने व पारा गिरने की संभावना है। 


राजधानी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस 
रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं कांके का अधिकतम तापमान गुरुवार को 25.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।